Uncategorized

सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में हरियाली उत्सव का भव्य आयोजन

पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, हमें इन्हें बचाना और बढ़ाना चाहिए - निखिलेश दिवान


धमतरी। सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को प्रोत्साहित करने हेतु हरियाली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पर्यावरण शपथ के साथ की गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य आकर्षण रहा ग्रीन परेड, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हरियाली थीम पर आधारित वेशभूषा धारण कर रैली निकाली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निखिलेश दिवान (प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढिय़ा क्रांति नेता) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, हमें इन्हें बचाना और बढ़ाना चाहिए। अध्यक्षता _निशांत सिन्हा (मैनेजिंग डायरेक्टर सर्वोदय इंग्लिश स्कूल) उन्होंने भी पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण की बात कही। विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपने-अपने वर्गों के विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के औषधीय और छायादार पौधे लगाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!