Uncategorized

लाखों की चोरी का खुलासा, उत्तर प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय चोर गिरप्तार

सुनसान मकान को बनाया निशाना,नकदी व आभूषण चोरी कर भागे थे आरोपी

प्रार्थी राजू सालोमान, सोरिद नगर, धमतरी दिनांक 6 मई को रायपुर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन सुबह जब घरेलू सहायिका पहुँची तो घर का मुख्य ताला टूटा पाया।
सूचना मिलने पर प्रार्थी ने तत्काल धमतरी लौटकर देखा कि घर के दरवाजे, कमरों व आलमारी के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 40,000 रूपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। इस संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना से आरोपियों तक पहुंच
पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण व मुखबिरों की मदद से संदेहियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में 28 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर बस्तर रोड, पुरूर बिजली कार्यालय के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों राजा खान पिता सफदर अली ( 25 वर्ष),मोहम्मद दानिश पिता मुनाजुल हक ( 22 वर्ष),दोनों निवासी कबूलपुरा, बंदायूँ, उत्तर प्रदेश को पकड़ा गया।पूछताछ में दोनों ने धमतरी में 6 मई को सुनसान मकान को चिन्हित कर रात्रि लगभग 2 बजे ताले तोड़कर घर के अंदर से नकदी व आभूषण चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की गई 40,000 रूपये की राशि को दोनों ने आपस में बाँटकर खर्च कर दिया। चोरो से दो जोड़ी सोने की बाली,छह जोड़ी चांदी की पायल,एक करधन,घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसायकल,लोहे का सरिया व पेंचकस,अन्य अपराधों से भी जुड़ा है तार- आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि 20 जुलाई 2025 को अपने एक अन्य साथी सैफुद्दीन के साथ जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में भी एक बंद मकान का ताला तोड़कर 20,000 रुपये नकद व चांदी के जेवरात की चोरी की थी। चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को उन्होंने जबलपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग में छोड़ दिया तथा जेवरात को सैफुद्दीन उत्तर प्रदेश ले गया।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!