Uncategorized

जन न्याय पद यात्रा में शामिल हुए आनंद पवार व गौतम वाधवानी

युक्तिकरण से दस हज़ार से अधिक स्कूलो को बंद कर, सरकार निजीकरण नीति को दे रही है बढ़ावा-आनंद पवार

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश सचिव एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व में प्रदेश एवं गरियाबंद जिले के चौदह सूत्रीय मांग को लेकर जन न्याय पद यात्रा की जा रही है जिसमे अभनपुर से देवपुरी तक पद यात्रा में मोहला मानपुर के विधायक इंद्र शाह मंडावी बिंद्रानवागण विधायक जनक ध्रुव युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी विक्रांत पवार गोलू रणसिंह देवेंद्र देवांगन शामिल हुए.जिसमें विधायक जनक ध्रुव ने बताया कि बिन्द्रानवगण में 126 गावों में विद्युतीकरण किया जाए, महाविद्यालय,सहकारिता बैंक, स्वास्थ कर्मचारियों की भर्ती, जलाशय स्वीकृति को लेकर लोकल मुद्दों पर जोर दिया. आनंद पवार ने कहा जब से भाजपा सरकार प्रदेश में बैठी है तब से रेत का खेल खुलेआम हो रहा है. युक्तिकरण से दस हज़ार से अधिक स्कूलो को बंद करना, सरकार अपनी निजीकरण नीति को खुलेआम बढ़ावा दे रही है. आकाश शर्मा ने बताया की सरकार में बेरोजगारी दर बढ़ गई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!