Uncategorized

दादा-दादी के सम्मान में डीपीएस में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

दादा-दादी के अनुभव और संस्कार जीवन का अमूल्य खजाना है - प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा

बच्चों को दादा-दादी की भूमिका और उनके महत्व के प्रति करें जागरूक – डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल

धमतरी। जैसे-जैसे समय बदल रहा है, लोग अपनी परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। इसी क्रम में आज की पीढ़ी दादा-दादी के महत्व को भी कम समझने लगी है। बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास एवं दादा-दादी के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक धीरज अग्रवाल, निधि अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं गीतों से हुई। छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि दादा-दादी को किस प्रकार सम्मान, प्रेम और अपनापन दिया जाना चाहिए। विद्यालय परिसर में उपस्थित दादा-दादी, अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों की गूंज के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए दादा-दादी के अनुभव और संस्कारों को जीवन का अमूल्य खजाना बताया। इसके पश्चात दादा-दादी एवं अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावनात्मक और आत्मीय बन गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल ने बच्चों को दादा-दादी की भूमिका और उनके महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उनके साथ मजबूत भावनात्मक संबंध स्थापित करने का संदेश दिया। यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए प्रेम, सम्मान और आनंद से भरा एक अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!