Uncategorized

पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण दिवाली के लिए जताया आभार

प्लास्टिक हटाओ, जूट बैग अपनाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बस्तर आर्ट से सुसज्जित जूट बैग का वितरण

धमतरी। दीपावली का पर्व इस वर्ष जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इसके लिए ग्रीन आर्मी, ऑल इंडिया लीनेस क्लब एवं माँ कामाख्या धर्मदा ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर की गई सजग निगरानी, यातायात व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई के कारण लोगों ने बिना किसी भय के पर्व मनाया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा सफाई, सुरक्षा, पटाखा विक्रय स्थलों की व्यवस्था और जन-सुविधाओं के लिए किए गए बेहतर प्रबंध सराहनीय रहे।इसी के साथ प्लास्टिक हटाओ, जूट बैग अपनाओ जनप्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत बस्तर आर्ट से सुसज्जित जूट बैग का वितरण भी किया गया। राम बाग सब्जी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को बस्तर की पारंपरिक कला से सजे जूट बैग भेंट किए गए और प्लास्टिक थैली का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।युवा समाजसेवी एडवोकेट राहुल चोपडा द्वारा राम बाग़ के सब्जी विक्रेताओं को प्लास्टिक के दुष्परिणाम को समझाया एवं ख़रीदारों को प्लास्टिक की जगह जुट बैग के उपयोग के लिए अनुरोध किया गया.ग्रीन आर्मी अध्यक्ष जानकी गुप्ता एवं कामाख्या धर्मदा ट्रस्ट धमतरी अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गुप्ता, शास्त्री सोनवानी ने पुलिस अधीक्षक भावना पांडे सहित समस्त पुलिस बल, अजय किशोर लाकरा अपर कलेक्टर, प्रीति दुर्गम डिप्टी कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।सदस्यों ने कहा कि आगे भी इसी तरह प्रशासन और समाज के सहयोग से धमतरी को स्वच्छ, सुरक्षित और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!