Uncategorized

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को जनजातीय कलाकृति भेंट कर आत्मीय स्वागत

धमतरी। जनप्रयास सिविक इंगेजमेंट के अंतर्गत ग्रीन आर्मी, ऑल इंडिया लीनेस क्लब अध्यक्ष जानकी गुप्ता माँ कामाख्या धर्मदा ट्रस्ट अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, शास्त्री सोनवानी समाजसेवीयों ने राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से सौजन्य भेंट कर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को जनजातीय कलाकृति भेंट की गई।
भेंटवार्ता के दौरान डॉ. ममता साहू ने राज्य महिला आयोग के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई, महिलाओं को कानूनी सहायता, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपनी समस्याओं को निर्भय होकर आयोग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!