वायजीबी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती अवसर पर पोस्टर विमोचन एवं सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

2 अक्टूबर को वायजीबी के सदस्यों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर वायजीबी के पोस्टर विमोचन किया गया। साथ ही युवाओं को वायजीबी से जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, विचारों तथा राष्ट्र की प्रति उनकी योगदानों को स्मरण किया गया। साथ ही युवाओं को सत्य,अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, एवं राष्ट्र सेवा जैसे आदर्श को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पोस्टर विमोचन एवं सदस्यता अभियान के अवसर पर सीनियर सदस्य आयुष दीवान , प्रसून तिवारी , उमंग जी, यमन साहू , निहाल यादव , उमेंद्र भारद्वाज , कुशाग्र तिवारी , अमित पटेल , तनीष बंजारे , लकेश्वर देवांगन , कान्हा सिंह , गुलशन साहू , करण साहू सहित समस्त वायजीबी सदस्य उपस्थित रहे।