Uncategorized

मतदान सामग्री का वितरण 10 फरवरी को

धमतरी,  नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नगरीय निकायों के स्ट्रांग रूम से किया जाएगा। धमतरी के बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंगल भवन कुरूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड, बी एस गौर आत्मानंद स्कूल भखारा, संस्कृतिक भवन आमदी और डाईट कॉलेज नगरी में सुबह 7 बजे से सामग्री वितरित की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने मतदान सामग्री तथा मतदान दल में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को नियत समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!