Uncategorized

जिले में 1.5 लाख सदस्य और सक्रिय 2400 सदस्यों का लक्ष्य हुआ पूरा

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने दी भाजपा जिलाध्यक्ष व सम्पूर्ण टीम को दी बधाई

मोदी व साय सरकार के विकास व सुशासन पर जनता के विश्वास का प्रतीक है सदस्यता अभियान की लक्ष्य प्राप्ति – रामू रोहरा

धमतरी । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को दिये गये 60 लाख भाजपा सदस्य के लक्ष्य को प्रदेश भाजपा ने प्राप्त करने व सक्रिय सदस्यों के लक्ष्य को पूरा किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने में धमतरी जिला भाजपा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने चर्चा के दौरान बताया कि धमतरी जिला भाजपा को डेढ़ लाख सदस्य बनाने व 2400 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश भाजपा से मिला था। जिसे पूरा कर लिया है। सदस्यता अभियान का समय पूरा हो चुका है। लेकिन सदस्यता अभी भी ग्रहण किया जा सकता है। उक्त लक्ष्य को पूरा करने के लिए श्री रोहरा ने जिला भाजपा अध्यक्ष व जिले के सम्पूर्ण भाजपाईयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होने कहा कि समस्त कार्यकर्ताओं ने इस लक्ष्य को पूरा करने अपनी सहभागिता दी है। धमतरी जिला सहित प्रदेश भाजपा द्वारा इस विशाल लक्ष्य को प्राप्त करना अभूतपूर्व है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के विकास व सुशासन पर जनता के विश्वास का प्रतीक यह लक्ष्य प्राप्ति है। जनता का जुड़ाव व विश्वास भाजपा पर है। इसलिए जिले सहित प्रदेशवासियों ने भाजपा की सदस्यता ली है। प्रदेश व देश के विकास के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा के नीतियों पर जनता को पूर्ण विश्वास है। इसी लिए इस ऐतिहासिक सदस्यता अभियान को सफल बनाया है। प्रदेश नेतृत्व ने जिस अपेक्षा के साथ जिला भाजपा को लक्ष्य सौंपा था जिले के कार्यकर्ताओं ने उसे पूरा किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक वर्ष में जिस तरह केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। मोदी की गांरटी पर गंभीरता से अमल किया है। इसी का परिणाम सदस्यता अभियान लक्ष्य की प्राप्ति है।
15 तक मंडल व 30 दिसम्बर तक होगा भाजपा जिलाध्यक्षों का निर्वाचन
भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा मंडल व जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की एक प्रक्रिया तय की गई है। जिसके तहत 15 दिसम्बर तक प्रदेश भर के सभी मंडल अध्यक्षो का निर्वाचन किया जाना है वहीं 15 से 30 दिसम्बर तक जिला अध्यक्षों का निर्वाचन होगा। यह प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। श्री रोहरा ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से सर्वसम्मति से मंडल व जिलाध्यक्षों का निर्वाचन किया जायेगा।
कवर्धा, बेमेतरा, खैरागढ़ छुईखदान के रामू रोहरा बने पर्यवेक्षक, 4 को लेंगे बैठक
ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सर्वसम्मति से पार्टी के जिला व मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन प्रक्रिया हेतु प्रदेश में 17 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसके तहत भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को कवर्धा, बेमेतरा, खैरागढ़ छुईखदान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। श्री रोहरा ने बताया कि वे 4 दिसम्बर को कवर्धा, बेमेतरा की बैठक लेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!