Uncategorized

अवैध गांजा परिवहन कर्ता को मगरलोड पुलिस व सायबर टीम द्वारा किया गया गिरप्तार

आरोपी से 2 किलो 35 ग्राम गांजा कीमती 20,350 रूपये, प्रयुक्त स्कूटी जप्त

मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भैंसमुडी में आरोपी श्रवण ढीमर,पिता कल्लू राम ढीमर, 38 वर्ष, वार्ड नं 9 भैंसमुडी,थाना मगरलोड, जिला धमतरी द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा रखकर मोटर सायकल में ले जा रहे आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा खकर बिक्री करने हेतु अपने स्कूटी होंडा एक्टिवा में परिवहन करते मिला जिसके कब्जे से एक पोलिथीन में मादक पदार्थ गांजा वजन 2 किलो 35 ग्राम कीमती 20,350 रूपये 1 प्रयुक्त स्कूटी होंडा एक्टिवा कीमती 45,000 रू,जुमला कीमती 65,350 रू को जब्त कर थाना मगरलोड में धारा 20(बी) एनडीपीएस.एक्ट
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत, सउनि. धनीराम नेताम,गजानंद साहू, गोविन्दा घृतलहरे, प्रफुल रात्रे,नरेन्द्र बंजारे,राजेंद्र क़त्लम,कीर्तन सोनकर सुखलाल मरकाम,कुनाल साहू सहित सायबर टीम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!