Uncategorized

इंडोर स्टेडियम के पास हेरोइन(चिट्टा) बेचते आरोपी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जप्त कर,भेजा गया जेल

थाना सिटी कोतवाली धमतरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंडोर स्टेडियम के समीप एक व्यक्ति, रवि सोनी, अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक, धमतरी को अवगत कराया गया, जिस पर उनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर इंडोर स्टेडियम ग्राउंड गेट के पास, धमतरी में दबिश दी गई, जहाँ आरोपी को अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी रवि सोनी, पिता मोतीलाल, 39 वर्ष
निवासी शीतला मंदिर के पास, जोधापुर वार्ड, धमतरी है.तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री गवाहों के समक्ष हेरोइन (चिट्टा) 02 ग्राम 920 मिलीग्राम अनुमानित कीमत 58,400रूपये, एक मोबाइल फोन – 4,000 रूपये, एक पुरानी इस्तेमाली मारुति कार 1,20,000 रुपये, नकद 39,000 रूपये जप्त किया गया.कुल जप्ती 2,21,400 रूपये की गई.
उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 21 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी कोतवाली धमतरी में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!