Uncategorized

खेल पखवाड़ा में आईपीएल की तर्ज पर होगा भव्य रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट मैच

16 टीमों में 216 खिलाडिय़ों का चयन,धर्म प्रेमी समाजसेवी पं. राजेश शर्मा का सार्थक व प्रोत्साहक पहल

खिलाडिय़ों को समुचित मंच प्रदान करने नहीं छोड़ेंगे कोई कोर कसर -:पं. राजेश शर्मा

धमतरी। खेल पखवाड़ा के अंतर्गत मिशन मैदान में विशाल एवं भव्य रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट मैच एम.पी. एल .कप 3 अप्रैल से आगाज होगा जिसमें आईपीएल स्तर के क्रिकेट मैच में अपनी जाने वाली प्रक्रियाओं जैसे तर्ज पर 16 टीमों के बीच 216 खिलाडिय़ों की बोली राधा कृष्ण भवन में सैकड़ो लोगों के बीच में लगाई गई जिसके आधार पर टीम एवं खिलाड़ी अब खेल के मैदान में अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए खेल प्रेमियों को काफी प्रतीक्षा है उक्त आयोजन का माध्यम में शहर के धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने कहा है कि पूरे एक माह तक विभिन्न खेलों को आयोजित करके खिलाडिय़ों को समुचित मंच देते हुए धमतरी की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का उद्देश्य इस पखवाड़े के अंतर्गत है इसमें शहर के सर्वांगीण क्षेत्र के लोगों के सहयोग की अपेक्षा है वही पखवाड़े के संयोजक योगेश रायचूरा ने कहा है कि क्रिकेट के मैदान से धमतरी की खेल गतिविधियां होगी समृद्ध यह आयोजन अपने तरीके से नए कलेवर के साथ शहर वासियों का भरपूर मनोरंजन के साथ क्रिकेट का लुत्फ उठाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में खेल इतिहास में जुडेगा। वही क्रिकेट आयोजन की देखरेख का जिम्मा संभाले हुए शहर के चिर परिचित खिलाड़ी रघुवीर ने बताया कि नवोदित खिलाडिय़ों को खेल के माध्यम से निखार लाना हमारा पवित्र उद्देश्य जिसके लिए पंडित राजेश शर्मा के साथ धमतरी के सभी हम खिलाड़ी गण आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!