Uncategorized

धमतरी में जल संरक्षण विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन


धमतरी। लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स एवं ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन दिव्यधाम, सिविल लाइंस, धमतरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और दैनिक जीवन में जल बचाने के व्यवहारिक उपायों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिया गोयल (कमिश्नर, नगर निगम धमतरी) रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में अखिलेश सोनकर (सभापति, जल संसाधन विभाग) एवं निलेश लुनिया (सभापति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लायन सुरेंद्र पुरी गोस्वामी ने जल संरक्षण के वैज्ञानिक एवं सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। सहायक वक्ता लायन ज्योति लुनिया ने दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले सरल उपायों को साझा किया। सरिता बहन (ब्रह्माकुमारीज धमतरी की संचालिका) ने आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य गीत से प्रभु स्मरण व लायन परंपरा के अनुसार ध्वज वंदन से हुआ, जिसे लायन डॉ. सरिता दोशी ने संपन्न किया। स्वागत उद्बोधन लायन अध्यक्ष एमजेएफ लायन धनंजय किरी द्वारा दिया गया। जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मनोज सोनी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मंच संचालन लायन कामिनी कौशिक ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के दौरान प्राजक्ता बहन जी ने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं, लायन लक्ष्मण हिंदुजा द्वारा प्रभावी आभार प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं वक्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!