Uncategorized

दो बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार युवक टकराया गाय से, 5 घायल


धमतरी। होली पर्व के दौरान कुछ स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। आमदी शराब दुकान रोड पर दो मोटर सायकल में भिड़ंत हो गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर तत्काल संजीवनी 108 मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में महेन्द्र ध्रुव पिता ईश्वर ध्रुव 25 वर्ष आमदी, वीरेन्द्र पिता कन्हैया साहू 35 वर्ष आमदी, मनोज पिता पृथ्वीराज 42 वर्ष करेठा, जयराम पिता रामसिंग नेताम 32 वर्ष भोयना निवासी को गंभीर चोटे आई है। घायलों के हाथ, पैर, सिर सहित अन्य हिस्सो में चोटे आई है जिनका उपचार जारी है। वहीं शीतला मंदिर दानीटोला के पास वेदप्रकाश 32 वर्ष लोहरसीं निवासी दुपहिया में सवार था अचानक गाय से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे मोटर सायकल सवार को चोटे आई। जिसे रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस सेवा संस्था द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!