Uncategorized

वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर विकल्प-मोनिका देवांगन

केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं, उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी हमारी- ऋषभ देवांगन

सामूहिक प्रयास ही सतत विकास का आधार है-हेमंत चंद्राकर

भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं युगदृष्टा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल जिला धमतरी के द्वारा मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन के नेतृत्व में धान भंडारण केंद्र ग्राम भोयना एवं प्राथमिक साख सहकारी समिति ग्राम अछोटा के परिसर में मंडल स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर विकल्प है। हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए प्रकृति संरक्षण को अपना कर्तव्य समझकर इस बारिश सबको एक-एक पेंड़ अवश्य लगाना चाहिए ।वृक्षारोपण कार्यक्रम के मंडल प्रभारी ऋषभ देवांगन ने अपील की, सिर्फ पौधे लगाना काफी नहीं हमें उसकी निरंतर देखभाल कर अगली पीढ़ी को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण सौंपना है। आज के पौधे कल के वट वृक्ष बनेंगे.पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, उमेश साहू ने कहा सामूहिक प्रयास ही सतत विकास का आधार है ग्रामीण अंचलों की सहभागिता इस वातावरण की पहल को और ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भागवत यादव वरिष्ठ नेत्री श्रीमती पद्मिनी साहू मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव बुद्धेश्वर कंवर मंडल मंत्री रूपाली ध्रुव महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा दीवान पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री तरुण देवांगन मन की बात प्रमुख जागेंद्र साहू मीडिया प्रभारी अजय गाड़िया संबंधित बूथ अध्यक्ष गिरधारी देवांगन तिहारू देवांगन सुलोचना देवांगन गणेशराम बंजारे मंडल कार्यकारिणी सदस्य कीर्तन देवांगन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री धर्मराज सिन्हा मनोज सिन्हा सरपंच झामीन बाई निषाद राहुल मानिकपुरी रोहित देवांगन गोलू यादव जागेश्वर यादव नवल यादव ऐश कुमार ढीमर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!