Uncategorized

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर : भक्त नों निकाली विशाल व भव्य मोटरसाइकिल रैली

शहर में जगह-जगह हुआ रैली का स्वागत, सम्मान


धमतरी। श्रीराम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या राम भक्तों द्वारा भव्य मोटर सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो भक्तो ने शामिल होकर रैली को विशाल व भव्य रुप प्रदान किया। मोटर सायकल रैली के दौरान शहर में जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। रैली की शुरुआत श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर देवश्री टॉकीज से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात रैली रत्नाबांधा चौक, मकई चौक, पावर हाउस दुर्गा मंदिर, सिहावा चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए माँ विध्यवासिनी मंदिर पहुँची। वहां दर्शन-पूजन के उपरांत रैली पुन: अम्बेडकर चौक, रत्नाबांधा चौक होते हुए वापस श्री सीधेश्वर महाकालेश्वर मंदिर पहुँची, जहां समापन किया गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में युवक भगवा ध्वज थामे मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अनुशासित ढंग से शामिल हुए। रैली के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों, व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, पानी एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे सेवा भाव भी देखने को मिला। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक समिति के तीरथ राज फूटान, अशोक पवार, दिलीप बडज़ात्या, बबलू थवाईत, गणेश कोसारिया, शिखर कोचर, अमित अग्रवाल, देवचरण सिंह ध्रुव, सूरज फुटान, भरत भानुशाली, पीयूष राठौड़, महेंद्र चोपड़ा, प्रकाश सोलंकी, चोवाराम साहू, बीजू भूटान, प्रज्ञा फुटान, अमन थवाईत, अरुण फुटान, अजय गौतम, कोमल फुटान, बसंत निषाद, शुभांक मिश्रा, शुभम सोनी, राजेंद्र साहू, दीपेश मोटवानी, विक्की मंगलानी, संदीप नेताम, त्रिलोक देवांगन, सुशांत रजक सहित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रैली में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!