Uncategorized

संत जलाराम बापा महोत्सव पर समाजजनों ने निकाली बाइक रैली


धमतरी। जलाराम बापा मंदिर ट्रस्ट एवं गुजराती समाज के संयुक्त तत्वाधान में संत जलाराम बापा जयंती को महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मंगलवार शाम विंध्यवासिनी मंदिर से भव्य बाइक रैली निकाली गई। इसमें युवती एवं महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस बीच जलाराम बापा के जयकारे गूंजायमान होने से पूरा शहर इसकी भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। बाइक रैली शहर भ्रमण कर गुजराती समाज भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर शरद लोहाना, अरुण मणीलाल मिराणी, अशोक मोदी, राजेन्द्र हरखानी, गौरव लोहाना, मुकेश रायचुरा, राकेश लोहाना, राजेश रायचुरा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे। संत जलाराम जयंती महोत्सव मठमंदिर चौक स्थित जलाराम बापा मंदिर में बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रात: 4.30 बजे सामूहिक दीप आरती, 7.45 बजे नियमित आरती, 11.30 बजे नारायण भोग आरती उपरांत विशेष पूजा के बाद विशाल भंडारा होगा। शाम को भजन संध्या के बाद महाआरती होगी। पश्चात शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित होगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!