कलेक्टर एसपी महापौर सहित विभिन्न विभूतियों का हुआ सम्मान

नारी शक्ति के लिए प्रेरणाश्रोत कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी, श्रीमती रीता यादव आईंएएस एडिशनल कलेक्टर, श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह अपर कलेक्टर,नगर पालिका निगम कमिश्नर श्रीमती प्रिया गोयल ,डिप्टी कलेक्ट श्रीमती बी एक्का ,शोभा ठाकुर डी एस पी अग्निशमन सेवा से ऑल इंडिया लीनेस क्लब अध्यक्ष जानकी गुप्ता , कल्पवृक्ष संरक्षक सूर्या लुंकड,प्रभा श्रीवास्तव, पूजा रामरच्छनी ने मुलाकात कर महिला दिवस की शुभकामना दी तथा धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, डीएसपी भावेश साव को धमतरी जिले में सुरक्षित वातावरण देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर , सरल ,सहज एवं निर्भीक ,जुझारू महापौर रामू रोहरा को पद भर ग्रहण की शुभकामनाओं के साथ सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा के विषय में चर्चा की ,नव पदस्थ कलेक्ट अविनाश मिश्रा को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत अभिनंदन महिला शक्ति द्वारा किया गया ।
