Uncategorized

बिरेझर पुलिस ने की सात जुआरियो पर कार्यवाही, 39360 रूपये बरामद

चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम दरबा गौठान के पास कुछ लोग द्वारा रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर तत्काल पुलिस स्टॉफ रवाना कर मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये, तो कुछ जुआरियान पुलिस को देखकर भाग गये तथा कुछ पकड़े गये। पकड़े गये जुआरियो में ईश्वर साहू पिता राम प्रसाद साहू 60 वर्ष चटौद, भुपेन्द्र साहू पिता एस०के साहू 52 वर्ष, दिनेश कुमार पिता स्व० भान सिंह साहू 54 वर्ष चटौद, दीपक साहू पिता बिसउंहा राम साहू 40 वर्ष चटौद, डामेश साहू पिता रिखी राम साहू 31 वर्ष चण्डी थाना अभनपुर, सालिक सपहा पिता हरीराम सपहा 32 वर्ष दरबा,रतन लाल साहू पिता सुकलाल साहू 55 वर्ष चटौद से नगदी रकम 39360 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश मिला एवं जली हूई मोमबत्ती मिला जिसे गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 3 (2) छ०ग० जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!