Uncategorized

सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 137 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

180 कन्याओं को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

धमतरी। आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 137 वां जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक सनातन धर्म के विधि विधान से आचार्यश्री के स्वरूप के समक्ष हवन किया गया जिसमें आठ भक्तों ने सपत्निक भाग लिया। श्रीमद् भगवत् गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब पाठों का विधि विधान पूर्वक परायण सम्पन्न हुआ। 180 कन्याओं को भोजन कराया गया भक्तों के द्वारा उन्हें विभिन्न सामग्रियां भेंट की गई एवं नगद राशि भी भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। संध्या 7 बजे से 9 बजे रात्रि तक आचार्यश्री जी का जन्मोत्सव उमंग एवं खुशी के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमें भानुप्रतापपुर, दल्लीराजहरा, कुरुद, राजिम, कांकेर से भी गुरुभक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धमतरी नगर के सभी दरबारों के भाई साहिब सन्त जनों ने जन्मोत्सव में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के संत लोकेश ने ईश्वर के नित अवतार स्वरूप मंडलाचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज की जीवनी एवम् उनके सद्गुणों उदारता,परोपकार, सदाचार, निर्मानता, सहनशीलता, वैराग्य, फकीरी, का बखान किया एवं उपस्थित सभी संतों अतिथियों गुरुभक्तों के सानिध्य में 137 दीप प्रज्ज्वलित किए केक महाप्रसादी का भोग लगाया एवं बधाई गीत गाकर बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए आचार्यश्री का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। तत्पश्चात विशाल शाही भंडारे का आयोजन हुआ, उत्सव में शामिल सभी संतजनों,अतिथियों, गुरुभक्तों एवम् समाजजनों ने प्रेम पूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण की। आज के इस कार्यक्रम के साथ ही विगत 14 मई से जारी चालीहा महोत्सव का पारायण सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!