Uncategorized

भूपेश सरकार प्रदेश में बहा रही विकास की गंगा, सभी वर्गो की खुशहाली हेतु किया जा रहा कार्य – विपिन साहू

दुग्धमहासंघ अध्यक्ष ने कहा गौठानों से आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही मजबूती

धमतरी। दुग्धमहासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने संकल्प भारत न्यूज से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यो को सराहा। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से निर्मित गौठानों को गौवंशो के लिए लाभकारी बताया। विपिन साहू ने कहा कि प्रदेश में चारो ओर विकास की गंगा बह रही है। जनता भूपेश सरकार की योजनाओं से प्रसन्न है। गौठानों से महिला समूहो को स्वावलंबन मिला है और बढिय़ा आमदनी भी हो रही है। ग्रामीण छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से बेहद खुश है। गोबर खरीदी की योजना लाकर गौमाता और गौवंश के कल्याण का काम किया है। भूपेश सरकार ने छग में तीन सालो में 10624 गौठान बनाये है जिनमें आधे से ज्यादा स्वालंबी गौठान बन चुके है। गोबर बिक्री कर कई ग्रामीण आत्मनिर्भर व आर्थिक रुप से सक्षम हो रहे है। भूपेश सरकार प्रदेश में विकास को नई दिशा दे रहे है। भेंट मुलाकात के माध्यम से जनता से रुबरु हो रहे है। अनेक योजनाओं से जनता का जीवन स्तर ऊंचा उठा रहे है। जबकि मोदी सरकार हर मोर्चे पर असफल हुई। जनता मंहगाई, बेरोजगार, झुठे वादो व मोदी सरकार के नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि विपिन साहू लगातार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने जुटे हुए वहीं कांग्रेस की राजनीति में एक सक्रिय भूमिका के रुप में कार्य कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!