Uncategorized

केरेगांव में निकाली गई हेलमेट जागरूकता बाइक रैली, मगरलोड व भखारा में भी बैठकें आयोजित

थाना प्रभारी केरेगांव द्वारा थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित कर आगामी गणेश चतुर्थी एवं रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों में सामाजिक समरसता बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, सूचना आदान-प्रदान एवं कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।साथ ही हेलमेट की अनिवार्यता एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से थाना से बस स्टैंड तक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें थाना स्टाफ व कोटवार शामिल हुए।
थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा व्यापारी संघ की बैठक लेकर बाजार क्षेत्र में त्योहारों के दौरान सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा उपयोग, नकली नोटों की सतर्कता तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को दें।
थाना प्रभारी भखारा द्वारा क्षेत्र के कबाड़ी व्यवसायियों की बैठक लेकर उनसे यह अपेक्षा की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं, सामग्री क्रय-विक्रय का पूरा रिकॉर्ड रखें एवं अज्ञात व्यक्तियों से लेन-देन से पूर्व उनकी पहचान सुनिश्चित करें।
उन्हें हिदायत दी गई कि चोरी या असामाजिक गतिविधियों से संबंधित कोई भी सामग्री उनके यहां पाई गई तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!