Uncategorized

10 लाख के शेड निर्माण पर महापौर का सम्मान, छात्राओं को मिली बड़ी राहत

धमतरी- शहर के शिव सिंह वर्मा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं की सुविधाj को ध्यान में रखते हुए कराए गए 10 लाख रुपए के शेड निर्माण कार्य पर महापौर रामू रोहरा का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य, जन भागीदारी समिति के सदस्यगण एवं विद्यालय स्टाफ ने महापौर रामू रोहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।विद्यालय परिसर में लंबे समय से शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। धूप और बारिश के दौरान छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्री रोहरा ने शीघ्र पहल करते हुए शेड निर्माण कार्य पूर्ण कराया, जिससे अब छात्राओं को बड़ी राहत मिल रही है।कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती बी. मथ्यू ने कहा कि महापौर रामू रोहरा ने छात्राओं की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए यह सराहनीय कार्य किया है। जन भागीदारी समिति के सदस्यों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्यों से शैक्षणिक वातावरण मजबूत होता है।महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी समाज और शहर के विकास की असली नींव शिक्षा होती है, और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण देना हम सबका दायित्व है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।महापौर ने आगे कहा कि उन्हें विद्यालय की इस समस्या की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसे प्राथमिकता में रखा और अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र शेड निर्माण कार्य पूरा कराया। “मेरी हमेशा यह कोशिश रहती है कि शहर के प्रत्येक स्कूल में बुनियादी सुविधाएं जैसे शेड, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और स्वच्छ परिसर उपलब्ध हो, जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,” उन्होंने कहा।महापौर ने यह भी कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा व सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से भी आग्रह किया कि वे समय-समय पर अपनी आवश्यकताओं से अवगत कराते रहें, ताकि नगर निगम द्वारा त्वरित रूप से समाधान किया जा सके।
उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी नगर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे और शिक्षा के क्षेत्र को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान एमआईसी सदस्य पिंटू यादव, पार्षद कुलेश सोनी, चंद्रभागा साहू, संगीता जगताप, विष्णु गिलहरे, नीतू त्रिवेदी, सीमा चौबे, रुखमणी सोनकर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!