Uncategorized
माँ विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण मे 17 को होगी महारुद्राभिषेक एवं महाआरती

धमतरी। नगर की आराध्य देवी माँ विंध्यवासिनी बिलाई माता मंदिर के पुजारी समिति द्वारा बताया गया कि नगर मे पहली बार शक्ति के प्रांगण मे शिवाभिषेक पवित्र सावन मास के पावन सुअवसर पर सामूहिक महारुद्राभिषेक आगामी 17 अगस्त सुबह 11 बजे नाग पंचमी के दिन माँ विंध्यवासिनी माता मंदिर के दिव्य प्रांगण मे आयोजित की जाएगी समिति द्वारा 1100 रुपए सहयोग राशि निर्धारित की गई हैं जिसमे इच्छुक परिवार यजमान बन सकते हैं, विधि विधान मंत्रोचार के साथ शास्त्र सम्मत महारुद्राभिषेक कराया जायेगा आप सब इस पुनीत कार्य के सहभागी बने यंजमान बनने हेतु मंदिर पुजारियों से सम्पर्क के लिए 8305597399, 9827469120, 9340750847 नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं उक्त जानकारी पंडित नीलकमल शर्मा अध्यक्ष माँ विंध्यवासिनी बिलाई माता मंदिर पुजारी कमेटी द्वारा दी गई.