Uncategorized

सीजी-05 एक्सपो 5.0 का विधायक ओंकार साहू ने किया भव्य शुभारंभ

कहा, सीजी-05 एक्सपो से पुराना जुड़ाव, मंडी अध्यक्ष रहते शुरू हुआ था आयोजन


धमतरी। धमतरी में साउंड एवं लाइट सहित विभिन्न व्यापारिक उत्पादों और सेवाओं को एक मंच प्रदान करने वाले सीजी-05 एक्सपो 5.0 का भव्य शुभारंभ धमतरी विधायक ओंकार साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुके इस व्यापारिक मेले को लेकर व्यापारियों और नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि सीजी-05 एक्सपो से उनका जुड़ाव काफी पुराना है। जब वे धमतरी कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष थे, तब से इस आयोजन की शुरुआत हुई थी और तभी से यह आयोजन लगातार हर वर्ष आयोजित होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में इस आयोजन ने निरंतर प्रगति की है और आज यह धमतरी के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में अपनी पहचान बना चुका है। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल व्यापार तक सीमित नहीं होते, बल्कि स्थानीय व्यवसायियों, उद्यमियों और छोटे-बड़े व्यापारियों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है और नागरिकों को भी नई तकनीक, उत्पाद एवं सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!