Uncategorized

विश्व आदिवासी दिवस पर स्वच्छता का संदेश, मंडी प्रांगण में चला विशेष स्वच्छता अभियान


धमतरी। पूरे देश में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस सर्व आदिवासी समाज द्वारा उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया जाता है। इसी तारतम्य में नगरी नगर पंचायत के मंडी प्रांगण में 9 अगस्त को सिहावा क्षेत्र के समस्त आदिवासी भाइयों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाना है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत नगरी के समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मंडी प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता नरेश पटेल चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू अश्वनी निषाद अंबिका ध्रुव शंकरदेव एल्डरमैन दुर्गा प्रजापति गौरव तिवारी नगर पंचायत के कर्मचारी गणेश प्रजापति दुर्गेश साहू राजेंद्र साहू पुष्कर पाटिल कमल नारायण सिन्हा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!