Uncategorized

मंडी में शुरु हुई धान खरीदी, सांभा को 2400, ओमथ्री को 2725 का मिला भाव

धमतरी । दीपावली पर्व के चलते श्यामतराई स्थित कृषि उपज मंडी मेें 11 से 19 नवंबर तक धान खरीदी बंद रही। त्यौहार के पश्चात कल सोमवार से मंडी खरीदी प्रारंभ हुई जिससे मंडी में रौनक लौटी। ज्ञात हो कि व्यापारियों द्वारा शुभ मुहूर्त में धान खरीदी शुरु की गई। मंडी में खरीदी कार्य शुरु होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। मजदूरो ने बताया कि मंडी में मिलने वाले काम के भरोसे ही उनके परिजनों का भरण पोषण होता है। लेकिन मंडी में लंबे समय से खरीदी कार्य बंद होने से उनके समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई थी। सोमवार को मंडी में खरीदी कार्य शुरु हुई। तब कही जाकर यहां कार्यरत मजदूरो को काम मिला। किसानों ने बताया कि वे दो दिन पूर्व से मंडी में धान लेकर आये थे। लेकिन खरीदी कार्य बंद होने से उन्हें इंतजार करना पड़ा। अंतत: सोमवार को धान खरीदी शुरु हुई। जहां सांभा को 2400, आईआर चौसठ को 2570, गोल्डन सांभा को 2270, ओमथ्री को 2725 एवं सरोना को 1900 रुपये का भाव मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!