Uncategorized

एक ही दिन में 9 प्रकरणों में 35 जुआरी हुए गिरफ्तार,मोटर सायकिल मोबाइल सहित नगदी 2.93 लाख से अधिक की जप्ती

कोतवाली, कुरूद, नगरी और अर्जुनी पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही से जुआरियों में मचा हड़कंप

एसपी.धमतरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आने वाले दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए जिलेभर में जुआ सट्टा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत थाना कोतवाली, थाना कुरूद, थाना नगरी और थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 9 प्रकरणों में 35 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।
जुआरियों के कब्जे से कुल 53,940 रूपये नगद, मोबाईल, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल आदि मिलाकर 2,93,940 रूपये का माल जप्त किया गया।थाना कुरूद पुलिस ने ग्राम उमरदा व परखंदा में आम जगह पर काट पत्ती जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। दोनों स्थानों से कुल 4,930 रूपये एवं ताश पत्ती जप्त कर धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसमे संतोष दीवान, मनीष केवट, हिमांशु केवट, प्रदीप चंद्राकर, रमेश पटेल, शिवकुमार सोनकर, प्रताप साहू, मनीष साहू, संदीप सोनकर, मिथुन यादव (सभी थाना कुरूद क्षेत्र. निवासी है.
थाना नगरी पुलिस ने बाजार पारा नगरी में काट पत्ती जुआ खेलते तीन जुआरियों सागर भारती, अजय सिंह एवं धनराज सवइ – को गिरफ्तार किया।इनके पास से 240.रूपये एवं 52 ताश पत्ती जप्त की गई।थाना अर्जुनी पुलिस ने तीन स्थानों – बोडरा, बलियारा और लोहरसी में कार्यवाही की।
बोडरा बाजार चौक से दूजराम साहू और सानू गुप्ता गिरफ्तार, 5,200 रूपये एवं 52 ताश पत्ती जप्त।ग्राम बलियारा में लिकेश साहू, धनराम धोबी और जनक कंवर गिरफ्तार, 8,400 रूपये एवं 52 ताश पत्ती जप्त,लोहरसी बाजार चौक में मोहित सोनकर खड़खड़िया जुआ खेलाते पकड़ा गया, 1,350 रूपये एवं सामान जप्त, धारा 6(क) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज,थाना कोतवाली द्वारा भी 17 जुआरियों पर कार्यवाही की गई, जिससे समग्र रूप से 35 जुआरी गिरफ्त में आए।कुल 35 जुआरी गिरफ्तार,9 प्रकरण,कुल नगद –53,940 रूपये जप्त,कुल संपत्ति जप्त (मोबाइल, वाहन आदि सहित) 2,93,940 रूपये
जप्त किया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!