Uncategorized

स्वतंत्र पार्षदों द्वारा कार्यादेश निरस्त करने महापौर रामू रोहरा को सौंपा पत्र

स्वतन्त्र पार्षदों ने कहा 8 वार्डो के कार्यो को नहीं किया गया है शामिल,जिससे वार्ड के अतिआवश्यक कार्य है अवरुद्ध व कार्यों को असमानता हो रही प्रदर्शित

निगम धमतरी द्वारा वर्ष 2025-26 मरम्मत संधारण मद अंतर्गत जोन क्र. 2 वार्ड क्रमांक 11 से 20 में सड़क, पुल-पुलिया. नाली, उद्यान विभिन्न भवन आदि निर्माण, पाईप लाईन मरम्मत तथा प्रकाश व्यवस्था संधारण कार्य हेतु 21.07.2025 को कार्यादेश जारी किया गया है। इस कार्यादेश में स्वतंत्र पार्षदो के वार्डो (पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 10. टिकरापारा वार्ड क्रं. 33, रामपुर वार्ड क्रमांक 22) में किसी भी मरम्मत संधारण कार्यों को स्वीकृती नहीं दी गई है। इस कार्यादेश में स्वतंत्र पार्षद के वार्डों के साथ शहर के 8 वार्डो के कार्यों को शामिल नही किया गया है। जिससे वार्ड के अतिआवश्यक कार्य अवरूद्ध है एवं वार्ड के कार्यों को असमानता प्रदर्शित हो रहा है।अतः हम स्वतंत्र पार्षद मांग करते है उक्त कार्यादेश ठेकेदार धमतरी को दिया गया कार्यादेश को निरस्त किया जावें। कार्यों का विभाजन समस्त 40 वार्डों को सम्मिलित कर नया निविदा जारी किया जाए.पत्र सौपने वालो में पार्षद रामेश्वर वर्मा,मदन नेवारे,कुशल लोढ़ाप्रकाश सिन्हा शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!