Uncategorized

बांसपारा वार्ड में चाकूबाजी : युवक ने दूसरे युवक पर किया चाकू से हमला, रायपुर रिफर


धमतरी। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना घटी है। जिससे शहरवासियों में पुन: दहशत बढऩे लगी है। इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।
सिटी कोतवाली थान्तान्तर्गत बांसपारा नंदी चौक में बीती रात्रि लगभग 8 बजे चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि एक 21 वर्षीय युवक जो कि बांसपारा का निवासी है। उसके द्वारा एक 19 वर्षीय वार्ड के ही युवक पर चाकू से वार कर दिया गया है। जिससे युवक के पसलियों के पास गंभीर चोट आई है। जिससे युवक खून से लथपथ हो गया, जिसके पश्चात युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के हेतु घायल को रायपुर रिफर किया गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!