Uncategorized

महाशिवरात्रि पर मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की होगी प्राण-प्रतिष्ठा

कुरूद में आकार ले रहा मिनी बैद्यनाथ धाम, समिति के अध्यक्ष भानु चंद्राकर , नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर सहित समस्त बोल बम सेवा समिति आयोजन को सफल बनाने जुटे है


कुरूद। नगर की जनता के लिए आस्था का एक नया केंद्र केनाल रोड स्थित अब्दुल कलाम गार्डन के समीप निर्मित बैद्यनाथ धाम मंदिर में स्थापित होने जा रहा है। बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया है। आयोजन का शुभारंभ 13 फरवरी को नगर की आराध्य देवी माँ चंडी के मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुआ। पंडित धीरज शर्मा के आचार्यत्व में शास्त्रोक्त विधि-विधान से प्रथम दिवस पर भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, नंदी महाराज और शिवलिंग का जलाधिवास हुआ। 14 फरवरी की अल सुबह 9 बजे से मंदिर प्रांगण वैदिक मंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान रहा। पूजन के क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रतिमाओं का फलाधिवास और अन्नाधिवास किया गया। देवताओं को फल, फूल और अनाज की ढेरी से ढंककर उनका आह्वान किया गया। समिति के अध्यक्ष भानु चंद्राकर एवं उनकी पत्नी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर सहित समस्त बोल बम सेवा समिति इस आयोजन में जुटे है। महाशिवरात्रि पर जब शिव और शक्ति का मिलन होता है, उसी शुभ घड़ी में पूर्ण मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!