Uncategorized

धमतरी से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए आस्था का विशाल कांवर यात्रा दल रवाना, 18 वर्षों से निभा रहे भक्ति की परंपरा


धमतरी। पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से बुधवार को धमतरी शहर शिवमय हो उठा। धमतरी, नगरी एवं भिलाई के श्रद्धालुओं का विशाल कांवर यात्रा दल विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) के लिए हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ रवाना हुआ। विशेष बात यह है कि यह कांवर यात्रा दल पिछले 18 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर आस्था की इस परंपरा को निरंतर निभा रहा है। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने धमतरी के पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया तथा यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। सुल्तानगंज पहुंचने के बाद सभी शिवभक्त उत्तरवाहिनी मां गंगा में पवित्र स्नान कर गंगाजल अपनी कांवर में भरेंगे। इसके पश्चात वे लगभग 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे। विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए यह यात्रा देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार, समाज, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। यात्रा दल में प्रमुख रूप से विनोद गिरी, बाबू बम, प्रदीप पाण्डेय, युवराज शर्मा, बाबा ठाकुर, कृष्ण दिवान, सुनील निर्मलकर, टिप्सी ठाकुर, विनय सिंह, आतिश देवांगन, नरेंद्र साहू, केदार साहू, सागर तिवारी, समर्थ नायडू, रमाकांत सिंह, परमेश्वर साहू, डोमू केदार साहू सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!