4 जनवरी से शुरु होगा डीपीएल-7 का रोमांच : विजेता टीम को 2 लाख व उपविजेता टीम को मिलेगा 1 लाख नगद ईनाम
मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी द्वारा किया जाएगा आयोजन, कुल 32 टीमें लेंगी हिस्सा

धमतरी। धमतरी विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) का रविवार 4 जनवरी से मिशन ग्राउंड में शुभारंभ होगा। उक्त आयोजन मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बॉलर को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्रॉफी समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शहर की 20 और ग्रामीण अंचल की 12 चुनिंदा टीमों समेत कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीम होगी। जिनके मध्य लीग राउंड के मुकाबले होंगे। जो 8-8 ओव्हरों का होगा। इनमें से सेलेक्ट टीमों को नाकआउट राउंड में खेलना होगा। जो 10-10 ओव्हरों का होगा। प्रतिदिन 4 मैच खेले जाएंगे। जिनका समय पहला 6 बजे, दूसरा 7.30 बजे, तीसरा 9 बजे तथा अंतिम मैच 10.30 बजे से खेला जाएगा। स्पर्धा में कुल 32 टीमें है जिसमें ग्रामीण अंचल की तरसींवा, भटगांव, तेलीनसत्ती, सोरम, अछोटा, परसतराई, दोनर, अरौद, संबलपुर, लोहरसी, सेहराडबरी तथा शंकरदाह की टीम को प्रवेश दिया गया है। इसी तरह शहर की टीमों में पोस्ट आफिस वार्ड, विवेकानंद वार्ड, सदर उत्तर, बठेना, अंबेडकर वार्ड, रिसाईपारा, नवागांव, कोष्टापारा, सुंदरगंज वार्ड, हटकेशर, जालमपुर, सोरिद, औद्योगिक वार्ड, एसवीएन वार्ड, मकेश्वर वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, ब्राम्हणपारा, रामपुर, साल्हेवार पारा एवं डाकबंगला वार्ड की टीम को प्रवेश दिया गया है।

