Uncategorized

लोक कला महोत्सव ग्राम गातापार कोर्रा में समापन अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कल द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि धनेंद्र साहू पूर्व विधायक अभनपुर व अध्यक्षता करेंगे पूर्व विधायक लेखराम साहू

धमतरी। लोक कला महोत्सव ग्राम गातापार कोर्रा में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आज से हो रहा है। जिसमें कल द्वितीय दिवस 3 जनवरी शनिवार को मुख्य अतिथि धनेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक अभनपुर, अध्यक्षता लेखराम साहू राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग विभाग नई दिल्ली एवं पूर्व विधायक कुरूद करेंगे। वहीं तृतीय दिवस समापन बेला में 4 जनवरी दिन रविवार को मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली, अध्यक्षता लेखराम साहू राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग विभाग नई दिल्ली एवं पूर्व विधायक कुरूद और गिरीश देवांगन राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग विभाग नई दिल्ली करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में ओंकार साहू विधायक धमतरी, अंबिका मरकाम विधायक सिहावा, आलोक चंद्राकर उपाध्यक्ष जीव जंतु बोर्ड छ.ग., शरद लोहाना पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, भरत नाहर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, तपन चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, डां. राजू साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा, आशीष शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद, गोविंद साहू पूर्व सभापति जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती शारदा साहू पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!