Uncategorized

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सर्व समाज समन्वय महासभा की पहल

छत्तीसगढ़ सर्व समाज समन्वय महासभा, छत्तीसगढ़ ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में जब केंद्र सरकार द्वारा यु सी सी की प्रस्तावना रखी गई थी, तब छत्तीसगढ़ प्रदेश में महासभा द्वारा विभिन्न समाजों की बैठकों के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रधानमंत्री को सामाजिक सहमति प्रदान की गई थी।इसी तारतम्य में, प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव वशिष्ठ के नेतृत्व में महासभा द्वारा धमतरी जिले में दो महत्वपूर्ण सामाजिक बैठकों का आयोजन किया गया। विगत दिन आयोजित द्वितीय बैठक में प्रो. वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब छत्तीसगढ़ में युसीसी राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उत्तराखंड से पधारीं गुरुमां साध्वी रेनुका जी ने समाज को संबोधित करते हुए बल दिया कि एक देश, एक कानून की आवश्यकता आज सर्वाधिक है इसे जल्द ही लागु किया जाना चाहिये, इसी अवसर पर प्रांताध्यक्ष (नारीशक्ति महासभा) श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर जी ने महासभा द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा के लिए युसीसी का लागू होना अत्यावश्यक हो गया है। इस अवसर पर संयोजक दिलीप पटेल एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी चंद्राकर द्वारा बैठक का सफल आयोजन कर संचालन किया गया। हरजिंदर छावड़ा ने उपस्थित होकर महासभा को सामाजिक समर्थन प्रदान किया बैठक का आभार नारीशक्ति महासभा के जिला सचिव चन्द्रकला पटेल ने किया बैठक में सर्व समाज के ईश्वरी पटवा, चित्ररेखा निर्मलकर, श्यामा पटेल, बिमला पटेल, रेणुका नाडेम, डाली सोनी, रूखमणी सोनकर, संजय देवांगन, हेमलाल पटवा, तारा साहू, अहिल्या देवांगन, पुष्पा सिन्हा, जानकी पटेल, लक्षमी सिन्हा, पदमनी पटेल,एवं सभी सदस्यगण एवं जिले के विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ राज्य में युसीसी लागू करने का एकमत समर्थन किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!