Uncategorized

प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात कर की इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित विकास विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का नगर आगमन हुआ ,प्रवास के दौरान हिन्दू जागरण मंच ने अभिनंदन कर अपनी बाते रखते हुए कहा भारत युवाओं का देश है जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य आता है ,जहां अपार खनिज संपदा , और संसाधन एवं रोजगार की असीम संभावनाएं है। भारत सदैव विश्व गुरु रहा है आज वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प एवं उद्देश्य स्वप्न भारत को आत्म निर्भर भारत बनाना है ,हमारा दुश्मन दूसरे देश पर निर्भरता है इनसे मुक्त होना है ।इसके लिए हमें शिक्षा जगत में अपने वेद पुराण शास्त्र में निहित ज्ञान को व्यापक प्रचार प्रसार कर गहन चिंतन मनन करते हुए ,राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में शामिल कर छत्तीसगढ़ के साथ जिले में युवाओं को तकनीकी शिक्षा मिले कौशल आधारित रोजगार का प्रशिक्षण मिले जिसके लिए जिले के केंद्र बिंदु धमतरी जो कि राज्य स्थापना के पश्चात लगातार आम जनमानस के द्वारा तकनीकी शिक्षा महाविद्यालय अर्थात इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग को बुलंद करते आ रही है। तकनीकी शिक्षा से जिले के युवाओं को छत्तीसगढ़ साथ देश में अलग पहचान मिलेगी आस पास के जिलों को भी लाभ मिलेगा धमतरी सभी दृष्टिकोण से अनुकूल है यह बात हिन्दू जागरण मंच धमतरी प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर के प्रतिनिधित्व में अतिथि गृह में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सकारात्मक चर्चा कर मांग रखी गई उक्त प्रतिनिधि मंडल में जिला सह संयोजक चित्रेश साहू, डाकेश्वर साहू,प्रतीक सोनी,सनत साहू,जिलायुवा आयाम सत्यम सिन्हा,कोमल संभाकर आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!