Uncategorized

बेटी के जन्मदिन पर खंडेलवाल दंपत्ति ने निभाया सेवा का भाव, पथिकों को पिलाया शीतल मठा

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, सैकड़ों लोगों ने की सराहना

धमतरी। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां हर राहगीर ठंडक की तलाश में है, वहीं शहर के अशोक खंडेलवाल व पायल खंडेलवाल ने अपनी बेटी के जन्मदिन को स्नेहपूर्ण और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। उन्होंने इस विशेष अवसर पर राहगीरों को शीतल व स्वास्थ्यवर्धक मठा पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की। सेवा कार्य के दौरान सैकड़ों पथिकों ने मठा ग्रहण कर ताजगी और सुकून का अनुभव किया। राहगीरों ने आयोजकों के इस प्रयास की प्रशंसा की। गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरों पर मठा पीने के बाद मुस्कान लौट आई।
खंडेलवाल दंपत्ति ने बताया कि उनकी बेटी, जो मुंबई में कार्यरत है, इस सेवा भाव से अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित है। उनका मानना है कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज सेवा के माध्यम से मनाना सच्ची खुशी और आत्मसंतोष प्रदान करता है। यही असली उत्सव है। इस सेवा कार्य में सुमन शर्मा एवं राजेश शर्मा ने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में वर्षा खंडेलवाल, सुनील भारद्वाज, रजनी भारद्वाज, बिपिन दोशी, रसीला बेन दोशी, भूषण सेठिया, पराग दोशी, सरिता दोशी, सुलेखा जोशी, सुभाष मलिक, धनश्री जोशी, आनंद जैस एवं नरेश वरदयानी ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!