Uncategorized

एसपी धमतरी ने किया तबादला आदेश जारी:2 उपनिरीक्षक,11 सहायक उपनिरीक्षक एवं 20 प्रधान आरक्षकों का हुआ स्थानांतरण

जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है.आदेश के अंतर्गत 2 उपनिरीक्षक (उनि.),11 सहायक उपनिरीक्षक (सहा. उपनिरी.),तथा 20 प्रधान आरक्षक
का जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया गया है। कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही थाने,चौकी में पदस्थ थे। संगठनात्मक मजबूती एवं कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे कर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
तबादला का उद्देश्य जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना,पुलिसिंग में गति एवं पारदर्शिता लाना,तथा कार्यप्रणाली में नवीनता और संतुलन बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!