नगर सुराज संगम में भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन हुई सम्मिलित
मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री का हुआ प्रबोधन

भखारा-रायपुर में आयोजित नगर सुराज अभियान 2025 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्योति हरख जैन अन्य नगर पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष गणों साथ शामिल हुई। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव से विधायक अजय चंद्राकर के निर्देशन में ज्योति जैन ने भखारा भठेली के विकास संबंधी मांगों के लिए आवेदन देकर निवेदन किया।मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने नगर सुराज संगम के दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को भी प्रशिक्षण की कमान खुद संभाली और नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पीपीटी (पावर पाइंट टैक्स्ट) के जरिए शहरों के विकास एवं जनसुविधाएं विकसित करने का रोडमैप समझाया। उन्होंने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं से संवाद कर अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना पर चर्चा की।
*रैन वाटर हार्वेस्टिंग पर अमल हो,पानी की सप्लाई है बड़ी चुनौती*
श्री साव ने शहरों के प्रत्येक घर में रोज पर्याप्त जल की आपूर्ति को बड़ी चुनौती बताते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर कड़ाई से अमल करने को कहा। श्री साव ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से संसाधनों के बेहतर उपयोग, नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर को सुविधापूर्ण बनाने देश-विदेश में स्थानीय स्वशासनों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और श्रेष्ठ प्रथाओं की भी जानकारी दी। प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला के
प्रेजेंटेशन में बताई ये बात श्री साव ने डेढ़ घंटे के अपने प्रेजेंटेशन में अटल विश्वास पत्र के प्रमुख बिंदुओं, नगरीय निकायों की चुनौतियों, नागरिकों की अपेक्षाओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा, शहरी वानिकी, शहरी परिवहन, स्ट्रीट लाइटिंग, कर संग्रहण और सिटी डेव्हलपमेंट प्लान के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। शहरों को विकास के पथ पर दौड़ाना है श्री साव ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके निकाय उभरते हुए शहर हैं। उन्हें विकास के पथ पर दौड़ाना है। सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास से ही शहर स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि आप लोग अपने शहरों में ऐसा काम करें जो यादगार हो, शहर को नई दिशा देने वाला हो, नागरिकों की सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला हो, शहर को सुन्दर स्वच्छ और सुविधा पूर्ण बनाने वाला हो.
*सचिव ने दी ये जानकारी*
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस ने नगर सुराज संगम में प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को केंद्र व राज्य सरकार तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) की योजनाओं की जानकारी देने इसका आयोजन किया गया है। इस दौरान नगरीय निकायों से संबंधित अधिनियमों और उनके महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी जाएगी। यह संगम दोनों तरफ से संवाद का मंच है। इस मंच के माध्यम से आप लोग नगरीय प्रशासन और विकास से जुड़ी अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। इस कार्यशाला का आप लोग पूरा लाभ उठाएं। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक आर. एक्का और सुडा के सीईओ शशांक पाण्डेय भी कार्यशाला में उपस्थित थे।

