Uncategorized

सहायक शिक्षक भर्ती के 2300 से अधिक रिक पदों की नियुक्ति को लेकर विधायक को अभ्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

रोजगार विरोधी व सुस्त भाजपा सरकार द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में की जा रही देरी-ओंकार साहू

डी. एड. सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने धमतरी विधायक ओंकार साहू को ज्ञापन सौंपा है जिसमें सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के 2300 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की गई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञापित सहायक शिक्षक के 6285 पदों पर सर्वोच् न्यायालय के निर्देशानुसार डी.एड धारियों की नियुक्ति की जानी थी। किंतु वर्तमान में पांचवे चरण ( कोर्ट के आदेशानुसार बी.एड सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने उपरांत प्रचम चरण) की काउंसलिंग व नियुकि उपरांत 3979 पदों पर ही नियुक्ति हुई है जबकि बर्खास्त 2621 पदों पर पंचम चरण की काउंसलिंग उपरांत 1299 पद ही भरे गए हैं इस तरह बर्खास्त 1316 पद व निर्विवादित 984 पद मिलाकर कुल 2300 से अधिक लगभग 40 प्रतिशत पद अभी भी रिक्त हैं जिन्हें पूर्व प्रक्रिया व नियमानुसार परीक्षा परिणाम की वैधता जो की 1 जुलाई 2025 पर्यंत तक पूर्ण किए जाने हैं। किंतु वर्तमान में अभ्यर्थी विभागीय प्रक्रिया के पेंच में यह उलझ कर रह गई है, जबकि भर्ती के विज्ञापित समस्त 6285 पदों पर पात्र बी. एड धारियों की काउंसलिंग व नियुक्ति चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाने हैं।अभ्यर्थियों ने विधायक से नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया.विधायक ओंकार साहू नें अभ्यर्थियों से कहा रोजगार विरोधी व सुस्त भाजपा सरकार द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में देरी, योग्यता और अनुभव की अनदेखी से आपकी चिंता जायज हैं.उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन देते हुए कहा हम आपकी मांग को सरकार के साथ बातचीत करके नियुक्ति प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास कर करेंगे.अगर बातचीत से बात नहीं बनी तो उपरोक्त बात को विधानसभा में मजबूती से उठानें की बात कही.साथ में उन्होंने कहा भाजपा सरकार सिर्फ रोजगार देने के दिखावे करते है. उनके सारे वादे फाइलो में धरी की धरी रह कर हर बार की तरह झूठे व जुमले साबित हों जाते है.ज्ञापन सौंपने वालो में दुर्गेशनंदनी ध्रुव,रुद्राणी मानिकपुरी, हानेश्वरी साहू,दामिनी सामू
चेपेश्वरी गजपाल , ईश्वर धूव
राहुल कुमार,योगेनुसार साहू , तीर्थ कुमार साहू,प्रतीक साहू , दीपिका कश्यप,वीणा धूव,नीरेन्द्र साहू , निशा साहू, पुरण साहू शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!