Uncategorized

धमतरी के विकास को पचा नहीं पर रही कांग्रेस, विकास मे रोड़ा अटकाने का कर रही प्रयास,लगाए गए सभी आरोप हैँ बेबुनियाद, जनता सच्चाई जानती हैँ -महापौर रामू रोहरा

महापौर ने कांग्रेस के घेराव पर कहा, कांग्रेस हैँ मुद्दा विहीन,जनता के बींच बने रहने कर रही विरोध व घेराव की राजनीति

कांग्रेस द्वारा आज किये गए निगम घेराव के मुद्दे पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हैँ ऐसे मे जनता के बींच बने रहने के लिए कोई न कोई तरीका अपना कर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती रहती हैँ लेकिन जनता कांग्रेस के झांसे मे नहीं आएगी. कांग्रेस जो वर्तमान निगम कार्यकाल मे भ्रष्टाचार कमीशन खोरी और बदहाली का आरोप लगा रही हैँ. सभी आरोप बेबुनियाद हैँ उन्हें पहले अपने गिरेबान मे देखना चाहिए. निगम मे कांग्रेस का पिछला कार्यकाल पूरी तरह असफल रहा था. जनता बुनियादी सुविधाओ के लिए तरसती रही. विकास शून्य रहा. अब ज़ब साय सरकार ने धमतरी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैँ तो यह कांग्रेसियों को पच नहीं रहा हैँ. और विकास मे राजनितिक फायदे के लिए रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रहे हैँ. लेकिन धमतरी का विकास अब थामेगा नहीं.

महापौर रोहरा ने आगे कहा कि मैं सभी 40 वार्डो मे भ्रमण करता हू जनता से मिलता हू पूरी जानकारी रखता हू. आज के घेराव मे कांग्रेस के धोखेबाज लोग रहे, आमजनता गिनती के थे वो भी भ्रमित कर लाये गए होंगे. पट्टा का सर्वे जारी हैँ 15 अगस्त तक सर्वे पूरा होगा सभी पात्रों को नियमानुसार पट्टा मिलेगा. साय सरकार विकास और जनता के हित के लिए प्रतिबद्ध हैँ. कांग्रेसी जनता के आड़ मे अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैँ. निगम मे भ्रष्टाचार बिलकुल होने नहीं देंगे. कांग्रेसियो के भ्रष्टाचार की आवक बंद हो गई हैँ इसलिए वे तिलमिला रहे हैँ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!