Uncategorized

माता दुर्गा की शक्ति और आशीर्वाद का दिव्य अनुभव : देवी स्वरूप 351 कन्याओं का हुआ पूजन

हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक रंजना साहू, निगम सभापति कौशल्या देवांगन रहे उपस्थित

बीथिका विश्वास ने की कार्यक्रम की अगुवाई

धमतरी। मराठा मंगल भवन में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित सभी लोगों ने माता दुर्गा की शक्ति और आशीर्वाद का दिव्य अनुभव किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक रंजना साहू, नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू और नगर निगम की पूर्व महापौर अर्चना चौबे उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने मिलकर कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन किया और कहा कि मां शक्ति का दिव्य स्वरूप कन्याओं में निहित है। अतिथियों ने कन्या पूजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, सामूहिक भक्ति और समृद्धि का संदेश देने पर जोर दिया। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था की अगुवाई बीथिका विश्वास ने की और संचालन कामिनी कौशिक ने सुचारू रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिनमें संतोष दीवान; डाली सोनी, रीता बंजारे, खिलेश्वरी साहू, आनंद मगर, निर्मल बरडिया सहित कई लोग शामिल हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!