Uncategorized

भवन का हो गया निर्माण फिर भी मालिको ने नहीं बनाया रेनवाटर हार्वेस्टिंग

33 लोगों की जमा राशि राजसात, भवन निर्माण के दरमियान रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाना है जरूरी

निर्माण करने वाले भवन मालिकों की राशि निगम ने किया वापस, अब तक 531 भवन मालिकों की राशि हो चुकी है वापस

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी ने 33 भवन मालिकों के द्वारा जमा की हुई एफडीआर की राशि को राजसात कर लिया है, कारण है कि ऐसे भवन मालिकों ने भवन तो भव्य रूप से खड़ा कर लिया परंतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण नहीं किया। ऐसे भवन मालिकों को कई बार निगम ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण करने को लेकर चेतावनी भी दी थी लेकिन भवन मालिकों के द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई। आखिरकार निगम ने ऐसे 33 भवन मालिकों की जमा राशि 435328 को राजसात कर लिया है। अब इस राजसात की गई राशि से निगम स्वयं इनके मकान में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करेगा। वर्ष 2019 के बाद से 5 साल बीतने के बाद भी रेनवाटर हार्वेस्टिंग के राशि की राजसात की प्रक्रिया नहीं हुई थी। आयुक्त प्रिया गोयल ने निगम में ज्वाइन करते ही रेनवाटर हार्वेस्टिंग और जल संचयन की ओर ध्यान देना प्रारंभ कर दिया था। ऐसे भवन जो 150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से अधिक है उन भवनों में उन्होंने रेनवाटर हार्वेस्टिंग निर्मित है या नहीं इसका निरीक्षण युद्व स्तर पर करवाया। वर्षा के जल को भूमिगत कर ग्राउंड वाटर लेवल बढ़ाने में मद्द मिलती है।
वर्ष वार रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण के पश्चात वापस की गई राशि
निगम ने ऐसे भवन मालिक जो रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कर चुके हैं उनके जमा राशि को वापस भी किया है सबसे अधिक राशि वापसी आयुक्त प्रिया गोयल के कार्यकाल में हुई है एक आंकड़े पर नजर डालें तो वर्ष 2015-16 से 2018-19 तक 150 भवन मालिकों, वर्ष 2019-20 में 64 भवन मालिकों वर्ष 2020-21 में 47 भवन मालिकों वर्ष 2021-22 में 32 भवन मालिकों वर्ष 2022-23 में 30 भवन मालिकों वर्ष 2023 24 में 27 भवन मालिकों वर्ष 2024 25 में 32 भवन मालिकों एवं वर्ष 2025 26 में 149 भवन मालिकों इस प्रकार से कुल 531 भवन मालिकों की राशि को रेनवाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण पूर्ण होने के पश्चात वापस किया जा चुका है।
1128 भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का हो चुका है निर्माण
रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण की बात करें तो वर्ष 2011 से लेकर सितम्बर 2025 तक 1161 भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें से निजी आवास 1146 तथा 15 शासकीय भवन शामिल है। यही नहीं निगम ने इस वर्ष 248 भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का लक्ष्य रखा हुआ है, जिसमें से निजी और शासकीय भवन भी शामिल है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!