Uncategorized

महिला दिवस पर पेंशनर समाज के लिए अध्यक्ष निधि से चेयर एवं मोटरसाइकिल स्टैंड निर्माण की घोषणा

पेंशनर समाज द्वारा नपं अध्यक्ष का सम्मान कर सहयोग के लिए जताया गया आभार


नगरी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेंशनर भवन नगरी में पेंशनर्स समाज द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपनी अध्यक्ष निधि से पेंशनर समाज के सामुदायिक भवन के लिए 100 नग फाइबर चेयर प्रदान कीं, एवं अपनी अध्यक्ष निधि से साइकिल स्टैंड हेतु 200000 देने की घोषणा की जिससे भवन में बैठने की व्यवस्था एवं साइकिल मोटरसाइकिल खड़े करना सुदृढ़ हो सके। पेंशनर समाज द्वारा पूर्व में एक मांग पत्र के माध्यम से भवन में कुर्सियों की कमी से अवगत कराया गया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने महिला दिवस के अवसर पर चेयर उपलब्ध कराई। इसके साथ ही उन्होंने पेंशनर समाज सामुदायिक भवन के सामने लगभग 2 लाख की लागत से टीन शेड मोटरसाइकिल स्टैंड निर्माण कराने की भी घोषणा की, जिससे भवन में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पेंशनर समाज. रेन लाल देव अंगद राम बनपेला, अलका गजपाल, लक्ष्मण प्रसाद गजपाल, शारदा प्रसाद, ग्वले सकून कश्यप हिममडी सोम मोहन साहू सहित नगर पंचायत नगरी के सभापति अश्वनी निषाद शंकर देव अलका साव विनीता कोठारी पार्षद देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता चेलेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!