Uncategorized

सेलून मे युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला,घायल युवक अस्पताल मे भर्ती

आज शहर मे फिर चाकूबाजी की वारदात हुई है जिसमे एक युवक बुरी तरह जख़्मी हो गया. जिसे उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है.
मिली जानकारी क़े अनुसार शहर क़े इतवारी बाजार स्थित प्रदीप हेयर कटिंग सेलून मे एक युवक बाल कटवाने पहुंचा इस दौरान कुछ युवक सेलून मे पहुंचे और चाकू से वार कर दिया जिससे युवक तुरंत लहूलुहान हो गया. सेलून मे युवक का खून फैला रहा. हमले क़े बाद हमलावर चाकू सेलून मे ही छोड़ फरार हो गए .इस घटना क़े बाद आसपास क़े लोगो मे खलबली मच गई और लोगो मे दहशत व्याप्त हो गया. बताया जा रहा है कि चाकू से घायल होने के बाद युवक बचने के लिए अपने घर की ओर दौड़ा जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. फिलहाल हमले का कारण अज्ञात है लेकिन आपसी रंजिश से हमले को जोड़कर देखा जा रहा है. बता दे घटना स्थल कोतवाली थाने से कुछ दुरी पर ही स्थित है ऐसे मे कानून व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे हैँ.फिलहाल पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और जाँच मे जुट गई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!