Uncategorized

टिकरापारा वार्ड से भाजपा से युवा हरिशंकर ने पेश की दावेदारी


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दावेदारी का दौर प्रारंभ हो गया। इसी तारतम्य में टिकरापारा वार्ड से भाजपा से हरिशंकर (आनंद) शांडिल्य ने अपनी दावेदारी हाईकमान के समक्ष पेश की है। हरिशंकर बी काम में स्नातक, डीसीए (कम्प्यूटर डिप्लोमा), डी फार्मा की पढ़ाई की है। उच्च शिक्षित हरिशंकर भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सदस्य, रिसाईपारा पश्चिम वार्ड में अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष, पूर्व वार्ड विकास समिति अध्यक्ष के साथ भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य भी है। हरिशंकर शांडिल्य जिला व्यापारी सेलून संघ के अध्यक्ष, आदर्श शिव बालाजी पंचमुखी हनुमान मंदिर टिकरापारा में अध्यक्ष एवं रक्तदान सेवा समिति के सचिव भी है। युवा हरिशंकर शांडिल्य ने चर्चा में कहा कि यदि मुझे प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है तो मैं भाजपा के सूत्र वाक्य अंत्योदय का अनुसरण करते हुए अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुचाऊंगा साथ ही वार्ड की मूलभूत सुविधाओं हेतु कार्य मेरी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही भाजपा की रीति नीति का विस्तार करूंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!