Uncategorized

छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा को मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा, जिले के भाजपाईयों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने साय सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत कर रही है कार्य - नीलू शर्मा


धमतरी। राज्य सरकार द्वारा कल अपने निगम मंडल अध्यक्षो को दीपावली के पूर्व बड़ा उपहार दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर निगम मंडल अध्यक्षो को कैबिनेट व राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया। जिसमें छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। ज्ञात हो कि नीलू शर्मा लंबे समय जिला भाजपा संगठन प्रभारी के रुप में धमतरी जिले में भाजपा को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहे है। स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं व जनता के साथ भी उनका आत्मीय संबंध है। ऐसे में उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर जिले के भाजपाईयों व लोगो द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। इस अवसर पर छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें जो यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने हर संभव प्रयास कर रहे है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की आपार संभावनाएं है। प्रकृति ने छत्तीसगढ़ को विशेष स्थान दिया है। ऐसे में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने साय सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कर रही है। इस योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को देश दुनिया के नक्शे पर और भी प्रमुखता से उभारा जाएगा। उन्होंने केबिनेट मंत्री दर्जा देने पर राज्य सरकार का आभार जताया है। साथ ही धमतरी की जनता व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!