Uncategorized

एसीबी अधिकारी बनकर डॉक्टर के घर घुसने वाले अज्ञात लोगों पर पुलिस ने किया अपराध दर्ज

file photo
धमतरी। रत्नाबांधा रोड निवासी डॉक्टर दिलीप राठौड़ के घर एसीबी अधिकारी बनकर कुछ लोग प्रवेश कर जांच करने लगे। फिर खाली हाथ लौट गए। इस मामले में लगभग महीने भर बाद भी आज तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे कौन थे। अब पुलिस ने उक्त अज्ञात लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
ज्ञात हो कि दो कारो में सवार होकर लोग उनके घर आये थे। जो खुद को एसीबी एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी बता रहे थे। जिनकी संख्या आधा दर्जन से अधिक थी जो कुछ सामानो की घर में जांच भी किये थे, मगर कुछ देर बाद वह लोग वापस भी चले गये थे। हालांकि इस दौरान डॉक्टर ने उनसे सर्च वारंट नहीं दिखा पाये थे। पश्चात मामले की सूचना पूलिस को दी गई थी। जिसके बाद एएसपी मणिशंकर चंद्रा समेत अन्य अफसर भी डॉक्टर के घर पहुंचे थे और जांच पड़ताल की गई थी। हालांकि उस दिन के बाद से अब तक इस मामले में यह पता नहीं चल पाया है कि डॉक्टर के घर आने वाले आखिर कौन थे। वहीं इस मामले में डॉक्टर ने भी कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई थी। किन्तु अब इस मामले में डॉक्टर श्री राठौड़ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात पर अपराध दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि मामले में अज्ञात पर अपराध दर्ज कर आगे जांच कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि डॉक्टर के घर कौन लोग आये थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!