Uncategorized

सुंदरगंज मेनोनाईट चर्च के 125 वीं वर्षगांठ पर हुए विविध आयोजन


धमतरी। सुंदरगंज मेनोनाईट चर्च की 125 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। पहले दिन शनिवार को रेव्हरेंट आशीष मिलाप के आरंभिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पश्चात परिचय और जुबली क्वायर द्वारा उद्देश्य गीत प्रस्तुत की गई। रेव्हरेंट दीपक मसीह, पीके सिंग व नीता सालोमान ने मेनोनाइट चर्च के इतिहास एवं संस्मरण का वाचन किया। साथ ही स्मारिका वाचन एवं वृक्षारोपण किया गया। दोपहर पश्चात हुए कार्यक्रम के अगुवा डा. नीरज नेताम ने किया। स्तुति गान जुबली क्वायर द्वारा किया गया। मूल्यांकन व भविष्य दर्शन पर वक्ता के रुप में सेवक एससी ख्रिष्टी एवं अनिल राघवा ने विचार रखे। पश्चात सुंदरगंज मेनोनाइट चर्च में पूर्व में सेवा दे चुके पासवानों के अलावा सेवक-सेविकाएं सहित वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। इससे वे गदगद नजर आये। इसके अलावा रंगारंग सहित अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर विसप सीएम जुर्री, आशीष मिलाप, अनिल राघवा, अब्राहम जोसेफ, बीपी गंगबेर, सेविका अर्चना नेताम, थेलमा महतो के अलावा योगेश लाल सहित मसीही समाज के अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!