Uncategorized

सड़को पर दौड़ रही कई कंडम बसे, यात्रियों को हो रही परेशानी

कई बसों की टूटी सीट, जाम खिड़की, टूटी-फूटी बॉडी सहित अन्य खामियां फिटनेश पर उठा रही सवाल

दुर्ग, राजनांदगांव, मगरलोड, भखारा आदि मार्गो पर चलने वाली कुछ बसों में है कंडम बसों की समस्या

धमतरी। धमतरी से कई जिलों के लिए निजी यात्री बसों का संचालन होता है। इनमें कुछ मार्गो की बसे तो लक्जरी होती है वहीं कुछ मार्गो की बसे कंडम स्थिति में होती है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है।
बता दे कि धमतरी शहर से दुर्ग- भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, मगरलोड, भखारा आदि रुटो के लिये भी बसों का संचालन होता है उक्त मार्गो पर चलने वाली कुछ बसों की स्थिति कंडम हो चुकी है। बसों की जर्जर हालात से यात्रियों में चर्चा होती है कि बसे 15 सालों से ज्यादा पुरानी है। बसों के मेंटेनेंस पर संचालकों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है। कई बसों में यात्रियों के बैठने की सीट टूटी या उखड़ी हुई होती है। बस की बाड़ी कई जगह से टूटी-फूटी रहती है। बसों की कुछ खिड़कियां खराब टूटी हुई और जाम भी होती है। यात्री इंद्रेश कुम्भकार, अमित ठाकुर, मनीष देवांगन ने बताया कि उनके परिजन उक्त स्थानों पर रहते है। इसलिए उनका समय-समय पर आवागमन बस के माध्यम से होता है, लेकिन उक्त रुट की कई बसे कंडम स्थिति में है। बसों की सीट की फोम व कव्हर फटे, पुराने व गंदे होते है। बसे जब चलती है तो काफी आवाज आती है कई जगह से बसो के पाट्र्स हिलने लगती है जबकि उक्त रुट की बसों की स्पीड भी बाकि रुटो की तुलना में कम होती है। किराया तो यात्रियों से भरपूर वसूला जाता है। लेकिन सुविधाएं नाम मात्र की भी नहीं मिलती नतीजन यात्रियों को अव्यवस्था में सफर करना पड़ता है।
परिवहन विभाग की अनदेखी
उक्त मामलों में जिस प्रकार सालों से अव्यवस्था का सिलसिला लगातार जारी है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे सड़क परिवहन विभाग द्वारा ऐसे बस संचालकों का अघोषित छूट दी गई है। यदि समय-समय पर बसों के फिटनेश की जांच होती है तो यात्रियों को असुविधा न होती। इन बसों में न तो इमरजेंसी डोर होता है और न ही अग्निशमन की कोई व्यवस्था। कंडम स्थिति की बसों सुधार की आवश्यकता है, लेकिन परिवहन विभाग द्वारा इस ओर अनदेखी करने के आरोप परेशान यात्रियो द्वारा लगाया जा रहा है।

”परिवहन विभाग के उडऩदस्ता दल द्वारा समय-समय पर बसों की फिटनेस व भौतिक स्थिति जांच की जाती है। खामियां मिलने पर कार्रवाई के साथ ही सुधार के निर्देश भी दिये जाते है। ÓÓ
एमए मुजाहिद खान
परिवहन अधिकारी
जिला- धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!